Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नौ से ग्यारह अक्टूबर तक रांची में जुटेगें देशभर के न्यूरोसाइंटिस्ट्स तीन दिवसीय सम्मेलन में न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में नई तकनीक रिसर्च और…

‘Neural Bridges’ थीम पर होगा तीन दिवसीय सम्मेलन, न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में नई तकनीक, रिसर्च और उपचार पर होगी चर्चा

रांची:

झारखंड की राजधानी रांची इस वर्ष देश के प्रमुख न्यूरोसाइंस सम्मेलनों में से एक ANEICON 2026 की मेजबानी करने जा रही है। एसोसिएशन ऑफ न्यूरोसाइंटिस्ट्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया (ANEI) की ओर से झारखंड न्यूरोसाइंसेज सोसाइटी (JNS) के सहयोग से यह तीन दिवसीय सम्मेलन 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष सम्मेलन की थीम “Neural Bridges: Connecting Discovery, Diagnostics, and Therapeutics” रखी गई है। सम्मेलन का उद्देश्य न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में वैज्ञानिक खोजों, आधुनिक डायग्नोस्टिक्स और मरीजों के उपचार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

विशेषज्ञों की होगी भागीदारी

ANEICON 2026 में देश के वरिष्ठ न्यूरोसाइंटिस्ट्स और चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन के दौरान न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल डिस्कशन और इंटरैक्टिव तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें चिकित्सा पेशेवरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और हैंड्स-ऑन अनुभव देने पर जोर रहेगा। खासतौर पर पेन मैनेजमेंट और आधुनिक उपचार तकनीकों जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।

रिसर्च और आधुनिक उपचार पर फोकस

सम्मेलन में नए मेडिकल डायग्नोस्टिक्स, आधुनिक उपचार प्रणालियों और न्यूरोसाइंस में हो रहे अत्याधुनिक शोध पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, छात्रों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों से अपडेट कराना है।

आयोजन समिति के मुताबिक, ANEICON 2026 बुनियादी वैज्ञानिक खोजों को व्यावहारिक क्लिनिकल एप्लीकेशन से जोड़ने का प्रयास करेगा, ताकि न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

आयोजन समिति में कौन-कौन?

सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार और डॉ. संजय कुमार हैं, जबकि डॉ. विराट हर्ष और डॉ. उज्जवल रॉय आयोजन सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

आयोजकों ने न्यूरोसाइंस से जुड़े चिकित्सा पेशेवरों, शोधकर्ताओं, छात्रों और संबद्ध स्वास्थ्यकर्मियों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है ।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top