Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार को टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी ने दिया बड़ा रोडमैप

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएं, ताकि छात्रों को आधुनिक तकनीकों और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में रिसर्च एवं इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने संस्थानों की उपलब्धियों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, प्लेसमेंट और छात्रों की सफलता की कहानियों पर आधारित हाई क्वालिटी वीडियो तैयार कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक छात्र तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से नियमित रूप से कार्यशालाएं, सेमिनार और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएं। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों एवं उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ाकर छात्रों को बेहतर औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने सभी तकनीकी संस्थानों में प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण, उपकरणों के नियमित उन्नयन और डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपडेट रखने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा तकनीकी शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता संवर्द्धन के लिए समर्पित ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की संभावनाओं पर भी काम करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि “तकनीकी शिक्षा को रोजगार, उद्यमिता और नवाचार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि बिहार के बच्चे बिहार में ही पढ़ें और यहीं नौकरी एवं रोजगार प्राप्त करें।”

बैठक में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top