Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी वार तेज बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप…

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में खरीद-फरोख्त और जोड़तोड़ की राजनीति कर रही है, जबकि बीजेपी सिद्धांतों और पारदर्शिता की राजनीति में विश्वास रखती है।

प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस अपने विधायकों को चार्टर्ड विमान से राज्य से बाहर क्यों ले जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास पर्याप्त समर्थन है तो फिर विधायकों को दूसरे राज्यों में रखने की जरूरत क्यों पड़ रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं कर पा रही है और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता को बताना चाहिए कि उसका उम्मीदवार झारखंड में कितने दिन रहा है और राज्य के विकास व जनसरोकारों से उसका क्या जुड़ाव है।

आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस लगातार अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी है और झारखंड आंदोलन की भावना के साथ भी न्याय नहीं किया।

वहीं, निर्दलीय राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवानी को बीजेपी के समर्थन पर सफाई देते हुए आदित्य साहू ने कहा कि नाथवानी ने समर्थन का आग्रह किया था और पार्टी ने किसी दबाव या लेन-देन के आधार पर नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया। उन्होंने दोहराया कि बीजेपी खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती।

राज्यसभा चुनाव के बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मियां और बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top