Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

भगत सिंह जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन बोले युवाओं के लिए प्रेरणापुंज

नई दिल्ली: महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने भगत सिंह के साहस, बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

PM मोदी ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि अपने साहस और शौर्य से भगत सिंह ने आजादी के आंदोलन को नई धार दी। पीएम ने उनके राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के जज्बे को युवाओं के साहस और हौसले का प्रतीक बताया।

वीडियो संदेश में क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में भगत सिंह को हर भारतवासी, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणापुंज बताया। उन्होंने कहा कि निर्भीकता भगत सिंह के स्वभाव में थी और देश के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान उनके अदम्य साहस का प्रमाण है।

पीएम मोदी ने भगत सिंह के उस पत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने अंग्रेजों से उनके और उनके साथियों के साथ युद्धबंदी जैसा व्यवहार करने और फांसी के बजाय गोली से जान लेने की मांग की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके साहस को दर्शाता है।

भगत सिंह की संवेदनशीलता का भी किया उल्लेख

पीएम मोदी ने कहा कि भगत सिंह केवल निर्भीक क्रांतिकारी ही नहीं थे, बल्कि लोगों की पीड़ा के प्रति भी संवेदनशील थे और उनकी मदद के लिए आगे रहते थे। प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों और बलिदान को याद किया।

भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब के बंगा में हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका और शहादत भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top