NIT जमशेदपुर में NCST की समीक्षा बैठक, जनजातीय कर्मचारियों और विद्यार्थियों के मुद्दों पर हुई चर्चा
जमशेदपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, कर्मचारियों की समस्याओं, आरक्षण रोस्टर और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई।बैठक में NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. गौतम सूत्रधार सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और आयोग के पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. आशा लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों से जनजातीय कर्मचारियों से जुड़े मामलों की जानकारी ली और उनके हितों से जुड़े विषयों के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनजातीय विद्यार्थियों से भी किया संवाद समीक्षा
बैठक से पहले डॉ. आशा लकड़ा ने NIT जमशेदपुर में अध्ययनरत जनजातीय छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा, पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों, उनकी आवश्यकताओं और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली।विद्यार्थियों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को आयोग की सदस्य के समक्ष रखा। डॉ. लकड़ा ने विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से सशक्त होगा जनजातीय समाजडॉ. आशा लकड़ा ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और तकनीकी ज्ञान युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है। NIT जैसे तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत जनजातीय विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है।
इन मुद्दों पर हुई समीक्षा
बैठक में मुख्य रूप से—-
जनजातीय कर्मचारियों से जुड़े विषय
– आरक्षण रोस्टर की स्थिति
– जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन
– कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान
– जनजातीय विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याएं
– विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाएं और अवसर
जैसे विषयों पर चर्चा की गई।NCST की इस समीक्षा बैठक को जनजातीय कर्मचारियों और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को संस्थागत स्तर पर मजबूती से उठाने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।