Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल नौ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

रांची: झारखंड वन विभाग में अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। विभाग में कई पद खाली होने के कारण कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए 9 वन क्षेत्र पदाधिकारियों और सहायक वन संरक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से इस संबंध में 18 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया। विभाग के अनुसार, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों के बाद यह व्यवस्था की गई है।

मौजूदा जिम्मेदारी के साथ संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ अतिरिक्त वन प्रक्षेत्र और वन प्रमंडल का काम भी देखेंगे। अतिरिक्त प्रभार की यह व्यवस्था पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पाकुड़, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका और जामताड़ा समेत कई क्षेत्रों में लागू की गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पदों पर सरकार की ओर से नियमित अधिकारी की नियुक्ति होने के बाद अतिरिक्त प्रभार स्वतः समाप्त हो जाएगा। इसके अलावा सरकार या प्रधान मुख्य वन संरक्षक आवश्यकता के अनुसार इस व्यवस्था में बदलाव भी कर सकते हैं।

अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद इसकी सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
किस अधिकारी को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

  1. जितेंद्र प्रसाद सिंह
    वर्तमान पद: वन क्षेत्र पदाधिकारी, नोवामुंडी वन प्रक्षेत्र
    अतिरिक्त प्रभार: सोंगर वन प्रक्षेत्र, चक्रधरपुर के साथ कोटगढ़, कुंडलीगुटू तथा शोध एवं मूल्यांकन प्रक्षेत्र।
  2. रामनन्दन राम
    वर्तमान पद: वन क्षेत्र पदाधिकारी, कोयना वन प्रक्षेत्र
    अतिरिक्त प्रभार: बेरोन वन प्रक्षेत्र, आनंदपुर, गुदड़ी और सारंडा वन प्रमंडल के संबंधित वन प्रक्षेत्र।
  3. बबलू कुमार देहरी
    वर्तमान पद: वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड़
    अतिरिक्त प्रभार: अमड़ापाड़ा और हिरणपुर वन प्रक्षेत्र।
  4. देवेंद्र प्रसाद
    वर्तमान पद: वन क्षेत्र पदाधिकारी, कुजू
    अतिरिक्त प्रभार: सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, विष्णुगढ़ और पेटरवार।
  5. सुरेश राम
    वर्तमान पद: सहायक वन संरक्षक
    अतिरिक्त प्रभार: दारू वन प्रक्षेत्र और हंटरगंज वन प्रक्षेत्र।
  6. अनिल कुमार
    वर्तमान पद: सहायक वन संरक्षक
    अतिरिक्त प्रभार: चास वन प्रक्षेत्र और बोकारो वन प्रमंडल।
  7. कुमारी मित्ती कुमारी
    वर्तमान पद: सहायक वन संरक्षक
    अतिरिक्त प्रभार: देवघर प्रादेशिक प्रक्षेत्र तथा सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, मधुपुर और सारठ।
  8. लेखर राम रवि
    वर्तमान पद: वन क्षेत्र पदाधिकारी, दुमका
    अतिरिक्त प्रभार: हिजला पूर्वी वन प्रक्षेत्र।
  9. मृत्युंजय कुमार
    वर्तमान पद: वन क्षेत्र पदाधिकारी, जामताड़ा
    अतिरिक्त प्रभार: सामाजिक वानिकी प्रक्षेत्र, शिकारीपाड़ा तथा दुमका।
    नियमित नियुक्ति होने तक जारी रहेगी व्यवस्था
    वन विभाग की ओर से की गई यह व्यवस्था संबंधित पदों पर नियमित अधिकारियों की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। विभाग का कहना है कि खाली पदों के कारण प्रशासनिक और क्षेत्रीय कार्य प्रभावित न हों, इसी उद्देश्य से अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top