Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

वनांचल एक्सप्रेस में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई संभावित चोरी या अवैध कारोबार के एंगल से जांच शुरू…

साहिबगंज: मालदा रेल मंडल के बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद किए हैं। नियमित निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच के दौरान वनांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेन की जांच के दौरान सुरक्षा टीम की नजर दो संदिग्ध यात्रियों पर पड़ी। पूछताछ और तलाशी में उनके बैग से कुल 174 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल विभिन्न कंपनियों के बताए जा रहे हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 59 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक दोनों युवक मोबाइल फोन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी मोबाइल फोन जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल फोन किसी संगठित नेटवर्क के जरिए इकट्ठा किए गए हो सकते हैं। अब सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद मोबाइल कहां से लाए गए और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

रेलवे सुरक्षा बल ने मामले को संबंधित रेल थाना के हवाले कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क और बरामद मोबाइलों के स्रोत की गहन जांच की जाएगी। इस कार्रवाई को हाल के दिनों में रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top