Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड एसआईआर में दावा आपत्ति का आखिरी मौका कल तक कर लें वोटर लिस्ट में सुधार…

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम पर आपत्ति दर्ज कराने या विवरण में संशोधन के लिए अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पात्र नागरिकों से समय सीमा खत्म होने से पहले आवेदन करने की अपील की है।

अंतिम समय में बढ़ी आवेदन की रफ्तार

SIR के अंतिम दौर में आवेदन की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 28 सितंबर को फॉर्म-6, 6A, 7 और 8 के कुल 20,069 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें फॉर्म-6 के 10,225 और फॉर्म-8 के 9,309 आवेदन शामिल हैं। 27 सितंबर तक फॉर्म-6 के 6,32,124 आवेदन मिले थे। 28 सितंबर के आवेदन जुड़ने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 6,42,349 हो गई है। वहीं फॉर्म-6A के आवेदन 104 से बढ़कर 106 हो गए।

फॉर्म-7 और फॉर्म-8 में भी बढ़ोतरी

फॉर्म-7 के तहत 27 सितंबर तक 11,732 आवेदन और आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। 28 सितंबर को 533 नए आवेदन आने के बाद यह संख्या बढ़कर 12,265 हो गई।

इसी तरह फॉर्म-8 के 4,27,473 आवेदनों में 9,309 की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद फॉर्म-8 की कुल संख्या 4,36,782 हो गई है।
19 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

30 सितंबर को दावा-आपत्ति की अवधि समाप्त होने के बाद प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों की जांच की जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जानी है।

ऐसे में जिन पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने, नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज कराने या मतदाता विवरण में सुधार की जरूरत है, उनके लिए 30 सितंबर तक आवेदन करने का मौका है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top