Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर झारखंड बीजेपी की खास तैयारी आदित्य साहू बोले हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया…

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर झारखंड बीजेपी ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के साथ उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने को भी विशेष रूप से मनाया जाएगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया को अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को इस बार एक उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को झारखंड के हर घर के दरवाजे और मंदिरों में प्रधानमंत्री के लिए आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे।

हर मंडल के एक गांव में विशेष आयोजन

आदित्य साहू के मुताबिक, पार्टी के प्रत्येक सांगठनिक मंडल से एक गांव का चयन कर उसे विशेष रूप से सजाया जाएगा। गांव के हर घर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रकट किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर सेवा के रंग में रंगोलियां भी बनाई जाएंगी।

‘25 साल, 25 कहानियां’ से बताएंगे सेवा कार्य

अभियान के तहत ‘25 साल, 25 कहानियां’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्षों से जुड़ी 25 कहानियां लिखेंगे। इनके जरिए उनके सेवा कार्यों और सामाजिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

विकसित भारत के संकल्प पर रहेगा जोर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को दोहराएंगे और इसे धरातल पर उतारने की दिशा में काम करेंगे।

‘बिना रुके, बिना थके सेवा कर रहे पीएम मोदी’

आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से बिना रुके और बिना थके देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यकाल ‘संकल्प से सिद्धि’ की दिशा में आगे बढ़ा है और उनकी जनसेवा की यात्रा लगातार जारी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के शुरुआती जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि जिसने गरीबी और संघर्ष को करीब से देखा हो, वह सत्ता में पहुंचने के बाद गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्ग के जीवन की चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझ सकता है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं में समाज के इन वर्गों के कल्याण पर विशेष जोर देखने को मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top