Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा कोयला लदे ट्रक ने ताशा पार्टी की पिकअप को रौंदा सात की मौत दो गंभीर…

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के बुध बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-23 (NH-23) पर हुआ, जहां कोयला लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ताशा पार्टी की पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पहले सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top