Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एचसीजी अब्दुर रज़्ज़ाक़ अंसारी कैंसर हॉस्पिटल झारखंड राज्य कर्मी बीमा योजना में इम्पैनल्ड पात्र मरीजों को मिलेगा कैशलेस कैंसर उपचार…

रांची: झारखंड के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। HCG अब्दुर रज़्ज़ाक़ अंसारी कैंसर हॉस्पिटल अब झारखंड राज्य कर्मी बीमा योजना (Jharkhand State Employee Insurance Scheme) के तहत आधिकारिक रूप से इम्पैनल्ड हो गया है। इस इम्पैनलमेंट के बाद योजना के पात्र लाभार्थी अस्पताल में आधुनिक एवं समग्र कैंसर जांच और उपचार सेवाओं का कैशलेस लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह इम्पैनलमेंट राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, मरीज-केंद्रित और सुलभ कैंसर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सरकारी योजना के लाभार्थियों को आर्थिक बोझ कम करते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

अस्पताल में कैंसर उपचार से जुड़ी सभी प्रमुख विशेषज्ञ सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इनमें रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, हेड एंड नेक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, पीडियाट्रिक (बाल) ऑन्कोलॉजी तथा क्रिटिकल केयर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस इम्पैनलमेंट का उद्देश्य राज्य के पात्र मरीजों तक समय पर, गुणवत्तापूर्ण और समग्र कैंसर उपचार पहुंचाना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top