Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एमबीबीएस पीजी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी रिम्स में बढ़ेंगी सीटें रिम्स दो और नए हॉस्टल निर्माण का रास्ता साफ…

रांची: झारखंड में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने राजधानी रांची स्थित रिम्स (RIMS) में एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके साथ ही रिम्स-2 परियोजना और आधुनिक छात्रावास निर्माण को भी नई दिशा मिलने जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रिम्स प्रबंधन को सीट विस्तार के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। केंद्र सरकार की योजना के तहत मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ाने के लिए प्रति सीट करीब 1.5 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।

सरकार की योजना के मुताबिक रिम्स में एमबीबीएस सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 की जाएगी। वहीं पीजी सीटों को 176 से बढ़ाकर 275 और सुपर स्पेशियलिटी सीटों को 11 से बढ़ाकर 100 तक करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक भवन, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, फैकल्टी और अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी।

इससे पहले राज्य सरकार जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज और धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में भी सीट विस्तार के प्रस्ताव को केंद्र से मंजूरी दिला चुकी है। इससे राज्य में मेडिकल शिक्षा के अवसरों में बड़ा इजाफा होगा….

वहीं रिम्स-2 परियोजना को भी गति देने की तैयारी है…. नए छात्रावासों का निर्माण अब पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार के वायबिलिटी गैप फंड (VGF) का लाभ लेने की योजना बनाई गई है। साथ ही मौजूदा हॉस्टलों के उन्नयन और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के लागू होने से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी…

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top