Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर एफआईआर…

गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रंका थाना में श्रवण सिंह खरवार की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर शिकायत

मामले की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो से हुई है। शिकायतकर्ता श्रवण सिंह खरवार का आरोप है कि वीडियो में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के बारे में आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वीडियो देखने के बाद उन्हें काफी आघात पहुंचा। उन्होंने विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की थी।

रंका थाना प्रभारी विष्णुकांत के अनुसार, शिकायत के आधार पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रंका थाना में केस नंबर 148/26 दर्ज

पुलिस के अनुसार, इस मामले में रंका थाना में केस नंबर 148/26 दर्ज किया गया है। जांच के दौरान वायरल वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

विधायक प्रतिनिधि ने कहा- हम भी अपना पक्ष रखेंगे

मामले पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के खिलाफ आवेदन दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधायक पक्ष की ओर से भी अपना पक्ष रखा जाएगा।

फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top