Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पटना मेट्रो परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दो जुलाई को मलाहीपकड़ी तक मेट्रो विस्तार का होगा लोकार्पण…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- समयसीमा में पूरा करें काम, ट्रैफिक प्रबंधन की बने समग्र योजना

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 2 जुलाई 2026 को मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो रेल परियोजना के विस्तारीकरण का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे राजधानीवासियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने परियोजना के हर चरण के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय करने, निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने तथा विभिन्न स्थलों पर समानांतर रूप से तेजी से काम करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो निर्माण के दौरान आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए वैज्ञानिक और प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए।

उन्होंने पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक प्रबंधन योजना बनाने को भी कहा।उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के संचालन से सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का आवागमन अधिक सुगम होगा।बैठक में मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को भी निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से विकसित किया जाना चाहिए।

मुख्य बातें:

2 जुलाई 2026 को मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो विस्तार का लोकार्पण होगा।

सभी चरणों के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर समयसीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा।

अलग-अलग स्थलों पर समानांतर रूप से तेजी से निर्माण कार्य कराने के निर्देश।

निर्माण के दौरान आम लोगों की सुविधा के लिए वैज्ञानिक ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार होगा।

पटना में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक योजना बनेगी।

परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग और सतत समीक्षा के निर्देश।

सैटेलाइट टाउनशिप का मास्टर प्लान भी तय समय में तैयार करने का निर्देश।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top