Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

महागामा ब्लॉक परिसर के विकास को मिली रफ्तार मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पार्किंग और पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का किया शिलान्यास…

महागामा: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने सोमवार को महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर में पार्किंग स्थल निर्माण एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रखंड कार्यालय की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाकर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

मंत्री ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बेहतर पार्किंग व्यवस्था और सुव्यवस्थित परिसर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद कार्यालय परिसर में वाहनों के लिए समुचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी और आवागमन अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि पेवर ब्लॉक निर्माण से परिसर की स्वच्छता और सौंदर्य में भी सुधार होगा। साथ ही नागरिकों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच और आसान हो सकेगी।

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। जनसुविधाओं का विस्तार कर लोगों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है।
मंत्री ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक हितैषी स्वरूप में नजर आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top