Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

ऊर्जा गंगा योजना के तहत दरभंगा में पीएनजी सुविधा शुरू सिलेंडर बदलने की परेशानी से मिलेगी राहत रसोई तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस…

दरभंगा में पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी PNG गैस, संजय सरावगी और सांसद गोपाल ठाकुर ने किया शुभारंभ

दरभंगा:

बिहार के दरभंगा में अब लोगों को पाइपलाइन के जरिए घर तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा मिलेगी। ऊर्जा गंगा योजना के तहत शुरू की गई इस सुविधा का शुभारंभ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने सांसद गोपाल जी ठाकुर और बिहार विधान परिषद सदस्य हरि सहनी के साथ किया। तीनों ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और पीएनजी सुविधा का लाभ ले रहे परिवारों से मुलाकात कर गैस आपूर्ति एवं उपयोग के अनुभवों की जानकारी ली।

सिलेंडर बदलने की परेशानी से मिलेगी राहत: संजय सरावगी

अपने संबोधन में संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। पाइपलाइन के माध्यम से सीधे रसोई तक गैस पहुंचने से लोगों को सिलेंडर की चिंता और उसे बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएनजी सुविधा परिवारों के दैनिक जीवन को अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऊर्जा सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के बाद अब पीएनजी की सुविधा रसोई व्यवस्था को और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

गैस नेटवर्क का विस्तार विकास को देगा गति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किसी भी शहर के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दरभंगा में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार से आम नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर के विकास को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पाइपलाइन के जरिए गैस आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को नियमित और सुविधाजनक गैस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परियोजना के विस्तार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में BPCL दरभंगा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के प्रमुख नीलेश नागवड़े, वार्ड पार्षद विकास कुमार, भाजपा जिला पश्चिमी दरभंगा के कोषाध्यक्ष बबलू पंजियार, BPCL के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top