Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

संसदीय समिति की आज अहम बैठक नीट यूजी पुनर्परीक्षा और एनटीए सुधारों की होगी गहन समीक्षा…

नई दिल्ली: देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में आज संसद की शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में NEET-UG 2026 पुनर्परीक्षा से जुड़े अनुभवों की समीक्षा के साथ-साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में किए जा रहे सुधारों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में NTA सुधार समिति के अध्यक्ष एवं ISRO के पूर्व प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन एजेंसी में सुधारों के लिए तैयार किए गए रोडमैप को समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस रोडमैप का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है।

इसके अलावा उच्च शिक्षा सचिव और NTA के महानिदेशक भी बैठक में शामिल होंगे। वे अब तक लागू किए गए सुधारों, उनकी प्रगति, परीक्षा संचालन की व्यवस्था और सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी देंगे।

इस बैठक को शिक्षा क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने, तकनीकी सुधारों को लागू करने तथा भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top