रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिर्डी साईं बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री दंपति ने विधिवत पूजा-अर्चना कर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा के चरणों में शीश नवाते हुए झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना भी की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बाबा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद झारखंड के सभी लोगों पर बना रहे और राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।