Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

स्वतंत्रता सेनानी गुरू सहाय लाल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन जयंती पर दी श्रद्धांजलि…

पटना: 11 अगस्त 2026। स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और किसान नेता स्वर्गीय गुरू सहाय लाल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना के श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह में स्वर्गीय गुरू सहाय लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

समारोह में भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय गुरू सहाय लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, भजन-कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले गुरू सहाय लाल के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक सरोकारों को याद किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top