Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर सरकार का विशेष जोर…

रांची: झारखंड सरकार ने मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित टीवीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में 800 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच नई साइकिलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने विद्यार्थियों को साइकिल की चाबी सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।शिक्षा को आसान बनाने की पहलमंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ साइकिल देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की शिक्षा की राह आसान बनाना है ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ही झारखंड के युवाओं को नई पहचान दिला सकती है।UPSC की मुफ्त कोचिंग का बड़ा ऐलानकार्यक्रम में मंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी निःशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इसके लिए देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा।

पहले से मिल रही इन परीक्षाओं की मुफ्त तैयारीउन्होंने बताया कि विभाग पहले से ही ST, SC, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को IIT-JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करा रहा है।

ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभमंत्री ने कहा कि साइकिल वितरण योजना से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को सबसे अधिक फायदा होगा। इससे स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी, पढ़ाई में नियमितता आएगी और ड्रॉपआउट दर कम करने में मदद मिलेगी। समारोह में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top