Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जेपीएससी जेएसएससी मामले को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोशिश हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग…

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा ने पूरे मामले की CBI जांच कराने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मुख्यमंत्री आवास की ओर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में निष्पक्ष जांच की मांग की।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं से राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पार्टी ने कहा कि छात्रों की मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई। पार्टी ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना होगा।

भाजपा ने साफ किया कि जब तक छात्रों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी का कहना है कि JPSC-JSSC मामले की CBI जांच और छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top