Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज पहला झारखंड दौरा रांची में होगा भव्य स्वागत…

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन शनिवार को पहली बार झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनका रांची आगमन सुबह 11 बजे निर्धारित है। इस दौरान वे प्रदेश भाजपा के कई संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके पहले झारखंड दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा में खासा उत्साह देखा जा रहा है

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रेड कारपेट बिछाया गया है, जबकि पूरे परिसर को फूलों और आकर्षक स्वागत सज्जा से सजाया गया है। व्यवस्था समिति के सदस्य सुबह से ही तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के प्रदेश कार्यालय पहुंचने की संभावना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नितिन नवीन का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी महत्वपूर्ण संदेश देगा।

प्रदेश भाजपा का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला झारखंड दौरा संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के मनोबल और भविष्य की रणनीति तय करने की दिशा में अहम साबित होगा। इसलिए पूरे दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top