Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार में एक घंटे का मेगा पुलिस अभियान लगभग पचास हजार वाहनों की जांच साढे सात सौ से ज्यादा गिरफ्तारियां भारी मात्रा में…

पटना,

अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध शराब व मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सूबे में संपूर्ण क्षेत्रव्यापी अभियान चलाया गया। बिहार पुलिस, रेल पुलिस तथा मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में राज्यभर में व्यापक जांच और छापेमारी की गई।

गृह विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर जिलों में पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ के नेतृत्व में रात 9 से 10 बजे तक एक घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन जांच, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन और अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

47,958 वाहनों की जांच

जिला पुलिस की कार्रवाई में 47,718 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 3,660 वाहनों से 56,00,054 रुपये की शमन राशि वसूल की गई, जबकि 110 वाहन जब्त किए गए।

अभियान के दौरान 736 अभियुक्त और 116 वारंटी गिरफ्तार किए गए। शराब के नशे में पाए गए 29 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

शराब और ड्रग्स की बड़ी बरामदगी

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1,169.63 लीटर देशी शराब और 3,482.482 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके अलावा 216 ग्राम स्मैक, 3.17 ग्राम हेरोइन और 3.37 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया।

कार्रवाई में 4 हथियार, 1 कारतूस, 54 मोबाइल फोन और 9,31,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

रेल पुलिस ने भी की कार्रवाई

रेल पुलिस ने अभियान के दौरान 240 वाहनों की जांच की। इस दौरान 9 अभियुक्तों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। रेल पुलिस ने 55.3 लीटर देशी शराब, 205.13 लीटर विदेशी शराब, 6 मोबाइल फोन और 2 चाकू बरामद किए।

पटना में मद्यनिषेध ब्यूरो की कार्रवाई

पटना में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने 131 दुकानों की जांच की। गांधी मैदान क्षेत्र से 74 लीटर आईएमएफएल, एक ऑटो, एक बुलेट, एक स्कूटी, 50 एटीएम पासबुक एवं चेकबुक और 2 मोबाइल बरामद किए गए।

वहीं, कोतवाली क्षेत्र से 280 ग्राम गांजा और 2 मोबाइल, जबकि शास्त्रीनगर क्षेत्र से सिगरेट, गांजा और 7 पीस गोगो बरामद किया गया। इन कार्रवाइयों में कुल 4 गिरफ्तारियां हुईं।

जब्त 50 एटीएम की आर्थिक आपराधिक गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच के लिए साइबर इकाई को निर्देश दिया गया है।

गृह विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। विभाग ने संबंधित इकाइयों को ऐसे अभियान आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखने का निर्देश दिया है।

बिहार पुलिस का बड़ा फुल फील्ड डे ड्राइव एक नजर में

पूरे बिहार में चला पुलिस का विशेष अभियान

47,958 वाहनों की हुई जांच, 750 से ज्यादा गिरफ्तारियां

3,660 वाहनों से 56 लाख रुपये से अधिक का वसूला गया जुर्माना

110 वाहन जब्त, 116 वारंटी भी पुलिस की गिरफ्त में

शराब के नशे में मिले 29 लोगों की गिरफ्तारी

अभियान में 4,651 लीटर से अधिक शराब बरामद

216 ग्राम स्मैक और 3.17 ग्राम हेरोइन जब्त

3.37 किलोग्राम गांजा भी पुलिस ने किया बरामद

4 आर्म्स, 1 कारतूस और 54 मोबाइल बरामद

9.31 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद

रेल पुलिस ने 240 वाहनों की जांच की

रेल पुलिस ने 9 अभियुक्त और 1 वारंटी को किया गिरफ्तार

पटना में मद्यनिषेध एवं स्टेट नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई

131 दुकानों की जांच, नशीले पदार्थ और शराब बरामद

गांधी मैदान थाना क्षेत्र से 50 एटीएम पासबुक और चेकबुक बरामद

जब्त एटीएम की साइबर यूनिट करेगी जांच

अवैध शराब, मादक पदार्थ और आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती

गृह विभाग के निर्देश पर बिहार में जारी रहेगा विशेष अभियान

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top