Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एशियन गेम्स भारत का तीरंदाजी में डबल गोल्ड महिला टीम के बाद मिक्स्ड जोड़ी ने भी रचा इतिहास…

रांची: एशियन गेम्स में भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में लगातार दो गोल्ड मेडल डाल दिए। पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने चीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता और 238 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके कुछ ही देर बाद चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने भी कमाल कर दिया। दोनों ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर दूसरा गोल्ड अपने नाम किया।

महिला टीम ने चीन को हराकर जीता पहला गोल्ड

दिन की शुरुआत भारतीय महिला कंपाउंड टीम के शानदार प्रदर्शन से हुई। ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी की तिकड़ी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। भारतीय टीम का 238 का स्कोर मुकाबले में निर्णायक साबित हुआ। इसी स्कोर के साथ भारतीय टीम ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। चीन के खिलाफ जीत के साथ भारत ने कंपाउंड आर्चरी में अपने गोल्ड मेडल का खाता खोला।

मिक्स्ड टीम में भी भारत का जलवा

महिला टीम की जीत के बाद भारत की नजर कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल पर थी। चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया से हुआ।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और फैसला शूट-ऑफ में हुआ। दबाव के बीच भारतीय जोड़ी ने शानदार निशाना लगाते हुए दक्षिण कोरिया को मात दी और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

एक ही दिन में दो गोल्ड से भारत का शानदार प्रदर्शन

महिला कंपाउंड टीम और मिक्स्ड टीम की जीत ने भारतीय तीरंदाजी के लिए बुधवार को खास बना दिया। पहले विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए महिला टीम ने स्वर्ण जीता और फिर मिक्स्ड जोड़ी ने शूट-ऑफ में जीत दर्ज कर भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया। कंपाउंड आर्चरी में भारत के इस डबल गोल्ड ने एशियन गेम्स में भारतीय अभियान को और मजबूत किया है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top