Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

देवघर के बाबा मंदिर में खोले गए सभी दानपात्र नकदी के साथ नेपाली रुपये और अमेरिकी डॉलर भी मिले मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

देवघर: विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एक बार फिर देखने को मिली है। मंगलवार को मंदिर परिसर में स्थापित 18 दानपात्रों को प्रशासनिक निगरानी में खोला गया, जिनसे कुल 26 लाख 94 हजार 813 रुपये नकद प्राप्त हुए। दानपात्रों में भारतीय मुद्रा के अलावा 865 नेपाली रुपये और 2 अमेरिकी डॉलर भी मिले।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत मंदिर परिसर के सभी दानपात्रों को खोला गया। पूरी कार्रवाई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई। दानपात्रों से निकाली गई राशि को मंदिर प्रशासनिक भवन में ले जाकर गिना गया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार बाबा धाम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यही वजह है कि दानपात्रों में समय-समय पर विदेशी मुद्रा भी प्राप्त होती है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दान के रूप में प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में किया जाएगा। बाबा धाम में दानपात्रों से प्राप्त यह राशि न केवल श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाती है, बल्कि मंदिर के प्रति उनके विश्वास और समर्पण का भी प्रमाण है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top