Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

की रफ्तार से चलेगी हवा और तेज बारिश ने दिया मौसम का ताजा अपडेट बताया कहां कहां बरसेंगे मेघ…



Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में मंगलवार (7 अप्रैल) को मौसम ने फिर एक बार करलट ली है। मौसम विभाग ने सुबह ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ हल्की गरज और बिजली कड़कने की संभावना जताई थी। ऐसी ही हुआ अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होनी शुरू हुई।

दिल्ली में इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, IGI एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, IGNOU, आया नगर और डेरामंडी इलाकों में यह मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। NCR के छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है।

सुबह के वक्त भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की बूंदें गिरीं। लाल किला इलाके में भी काले बादलों के बीच बूंदाबांदी हुई। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर में पिछले रात भारी बारिश हुई, जिससे पानी भर गया और आम जिंदगी प्रभावित हो गया।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह, शाम और रात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चलने का भी खतरा है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? 

यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी अगले 2-3 दिनों तक बारिश-आंधी का अलर्ट है। हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नारनौल में भी तेज बारिश हो सकती है। राजस्थान के झुंझुनू, अलवर, कोटपुतली और जयपुर संभाग में भी बरसात जारी है। लोगों से अपील है कि बाहर निकलते वक्त सतर्क रहें। तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटना में सुरक्षित जगह पर रहें। अगर बारिश जारी रही तो ट्रैफिक और उड़ानों पर भी असर देखने को मिल सकता है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top