Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सिंचाई विभाग में निकली बंपर भर्ती जानें डिटेल…



Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत सहायक बोरिंग तकनीशियन के खाली पदों को भरने की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने कुल 402 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 

जो भी उम्मीदवार इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे 15 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करा सकेंगे। वहीं आवेदन जमा करने और किसी भी प्रकार के सुधार के लिए उम्मीदवारों को 12 मई 2026 तक का समय दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 402 पदों को भरा जाना है, जिन्हें अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए 163 सीटें तय की गई हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 40 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 107 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 82 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के इस स्पष्ट बंटवारे से उम्मीदवारों को अपनी प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाने में आसानी होगी।

आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा 

सहायक बोरिंग तकनीशियन बनने के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को कम से कम हाईस्कूल (10वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, तकनीकी योग्यता के तौर पर नलकूप मैकेनिक, मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन या टर्नर ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
वहीं आयु सीमा की बात करें तो 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच के युवा इस भर्ती का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। साथ ही, भर्ती के लिए आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये रखा गया है।

इस भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें चयन का मुख्य आधार PET-2025 के अंक होंगे। जिन उम्मीदवारों के PET स्कोर पॉजिटीव हैं, उन्हें ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। 
चयनित होने वाले कर्मचारियों को बेहतरीन सैलरी भी मिलेगी। सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 के अनुसार, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन का वेतन 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक होगा, जिसमें अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल रहेंगे। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top