Newswahni

--:-- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Ishan Kishan Girlfriend Aditi Hundia: World Cup Trophy Photos

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ अनफिल्टर्ड तस्वीरें साझा की हैं। बाथरूम सेल्फी से लेकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी तक, अदिति के इन अनस्क्रिप्टेड लम्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

.

टीम इंडिया की T-20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां खिलाड़ी सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ भी फैंस का ध्यान खींच रही है।

अदिति हुंडिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है, जिसे उन्होंने अनस्क्रिप्टेड लम्हे का कैप्शन दिया है। इन तस्वीरों में अदिति बेहद रिलैक्स और खुश नजर आ रही हैं।

वायरल हो रही इन स्लाइड्स में अदिति कभी बाथरूम के शीशे के सामने स्टाइलिश सेल्फी ले रही हैं, तो कभी बेडरूम में सुकून के पल बिताती दिख रही हैं।

सबसे पहले अदिति हुंडिया की अनस्क्रिप्टेड तस्वीरें…

अदिति ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने लाइफ के अनस्क्रिप्टेड पलों की झलक शेयर की है।

अदिति ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने लाइफ के अनस्क्रिप्टेड पलों की झलक शेयर की है।

एक तस्वीर में अदिति व्हाइट टॉप और ब्लैक पोल्का डॉट स्लिम फिट स्कर्ट में वाशरूम से सेल्फी लेती दिख रही हैं।

एक तस्वीर में अदिति व्हाइट टॉप और ब्लैक पोल्का डॉट स्लिम फिट स्कर्ट में वाशरूम से सेल्फी लेती दिख रही हैं।

एक तस्वीर में वो बेड पर हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिख रही हैं, जिससे साफ जाहिर है कि ईशान ने जीत की खुशी में गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की है।

एक तस्वीर में वो बेड पर हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिख रही हैं, जिससे साफ जाहिर है कि ईशान ने जीत की खुशी में गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर अदिति अलग-अलग तरह के डेजर्ट के साथ पोज देती दिख रही हैं।

इंस्टाग्राम पर अदिति अलग-अलग तरह के डेजर्ट के साथ पोज देती दिख रही हैं।

एक तस्वीर में अदिति ने होटल में लेमन ग्रास टी की फोटो शेयर की।

एक तस्वीर में अदिति ने होटल में लेमन ग्रास टी की फोटो शेयर की।

तस्वीरों में अदिति काफी खुश नजर आ रही हैं और अदिति की तस्वीरों से साफ जाहिर है कि उन्हें उनके बॉयफ्रेंड ईशान पर गर्व पर है।

तस्वीरों में अदिति काफी खुश नजर आ रही हैं और अदिति की तस्वीरों से साफ जाहिर है कि उन्हें उनके बॉयफ्रेंड ईशान पर गर्व पर है।

राजस्थान के एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन की बेटी अदिति हुंडिया ग्लैमर वर्ल्ड का एक जाना-माना नाम हैं। वे एक सफल मॉडल हैं और मिस इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

राजस्थान के एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन की बेटी अदिति हुंडिया ग्लैमर वर्ल्ड का एक जाना-माना नाम हैं। वे एक सफल मॉडल हैं और मिस इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के जीत के बाद ईशान किशन के साथ नजर आने वाली एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। इसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर यह ‘मिस्ट्री गर्ल’ कौन है?

यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक फैशन मॉडल और आंत्रप्रेन्योर हैं।

टी20 वर्ल्डकप 2026 फाइनल में जीत के बाद ईशान किशन और अदिति हुंडिया।

टी20 वर्ल्डकप 2026 फाइनल में जीत के बाद ईशान किशन और अदिति हुंडिया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की।

जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के बीच जश्न मना रहे थे। इसी दौरान भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन अदिति हुंडिया के साथ नजर आए।

बचपन में ही पिता की मौत हो गई थी

अदिति हुंडिया की मां का नाम बबीता हुंडिया है, जो हाउसवाइफ हैं। जब वो सिर्फ डेढ़ साल की थीं, उनके पिता की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां ने दूसरी शादी बिजनेसमैन ललित हुंडिया से की।

ललित उनके स्टेपफादर हैं और अदिति कहती हैं कि वो उन्हें बायोलॉजिकल पिता से ज्यादा प्यार और सपोर्ट देते हैं। अदिति के भाई का नाम यश हुंडिया है, जो एक कमर्शियल पायलट हैं। उनकी एक स्टेप-सिस्टर भी है।

मॉडलिंग करियर पर फैमिली ने लगाई थी रोक

अदिति ने एक इंटरव्यू में बताया कि मॉडलिंग करियर की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं थी। वे एक कंजर्वेटिव जैन परिवार से आती हैं, जहां लड़कियों को मॉडलिंग जैसे करियर में जाने की इजाजत नहीं होती है। परिवार को लगता था कि मॉडलिंग सिर्फ ग्लैमर की दुनिया है।

लेकिन अदिति ने पढ़ाई के साथ छोटे-छोटे लोकल कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना शुरू किया। 2016 में एलीट मिस राजस्थान में ‘मिस ब्यूटीफुल आइज’ और ‘मिस बॉडी ब्यूटीफुल’ जैसे टाइटल जीतने पर परिवार की सोच बदलने लगी।

इसके बाद उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और जीती। उनकी लगातार मेहनत और सफलता ने परिवार का रुख बदल दिया। अदिति बताती हैं कि उनकी मां ने सबसे ज्यादा साथ दिया। उन्होंने समाज की परवाह नहीं की। अदिति ने भी परिवार से वादा किया कि वह अपनी परंपराओं और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ेंगी।

2021 में खुद का ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ की स्थापना की

अदिति हुंडिया ने साल 2021 में अपना फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ (LAH) लॉन्च किया। यह एक ऑनलाइन वुमेंस क्लोदिंग ब्रांड है। ये कंपनी ट्रेंडी, फेस्टिव और स्टाइलिश आउटफिट्स बनाती है। अदिति खुद इस ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वे अपने मॉडलिंग अनुभव की वजह से डिजाइन, स्टाइल और प्रमोशन पर खास ध्यान देती हैं।

2022 तक अदिति की कुल नेट वर्थ करीब 24 करोड़ रुपए थी। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग 4.69 लाख लोग फॉलो करते हैं। उनकी कमाई का मेन सोर्स मॉडलिंग असाइनमेंट्स, खुद का फैशन ब्रांड, फैशन शो, म्यूजिक वीडियो और प्रमोशनल इवेंट्स हैं।

IPL 2019 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान अदिति हुंडिया की वायरल हुई तस्वीर।

IPL 2019 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान अदिति हुंडिया की वायरल हुई तस्वीर।

IPL 2019 से ईशान किशन के साथ चर्चा में आई थीं

मई 2019 में अदिति तब सुर्खियों में आई जब हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL मैच देखने पहुंची थीं। वे MI की तरफ से खेल रहे अपने एक दोस्त को चियर कर रहीं थी तभी कैमरामैन ने उन पर फोकस किया।

उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और लोग उन्हें ‘मुंबई इंडियंस फैन गर्ल’ कहने लगे।

इसी के बाद से उनका नाम क्रिकेटर ईशान किशन के साथ जोड़ा जाने लगा। 2019 IPL के बाद से ही दोनों के रिश्ते की चर्चा होती रही।

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top