Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सीवान विस्फोट में पांच मौतों के बाद कार्रवाई थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड एफएसएल टीम करेगी जांच…

सीवान: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में पांच लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना स्तर पर लापरवाही के आरोप में जामो बाजार थानाध्यक्ष धीरज कुमार और स्थानीय चौकीदार चंद्रिका मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है, जबकि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम साक्ष्य जुटाएगी।

डीएम, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

विस्फोट की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी भारत सोनी और महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। राहत और जांच कार्यों के लिए अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, डॉग स्क्वायड और मेडिकल टीम को भी बुलाया गया।

FSL टीम जुटाएगी वैज्ञानिक साक्ष्य

विस्फोट की वजह का पता लगाने और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित लोगों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भारत सोनी के निर्देश पर महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई है। वहीं, मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी महाराजगंज के सर्किल इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
पुलिस अवैध पटाखा निर्माण से जुड़ी गतिविधियों, विस्फोट के कारणों और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top