Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चौबीस पच्चीस अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल…

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कार्यकाल में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। वह 23 अक्टूबर की शाम विमान से झारखंड पहुंचेंगे और 24 अक्टूबर को उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।

संगठनात्मक गतिविधियों की होगी समीक्षा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कार्यकाल में अब तक संपन्न कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन की भावी रणनीति और पार्टी को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा होगी।

बैठक में झारखंड के ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा, बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसमें पार्टी की राजनीतिक दिशा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार सामने आने की संभावना है।

संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा अपनी परंपरा के अनुरूप संगठन के आंतरिक लोकतंत्र और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर रही है। इस बैठक का उद्देश्य झारखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जनसेवा के संकल्प को नई गति देना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत के माध्यम से झारखंड के विकास, जनहित और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top