Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

देवेंद्र मांझी की यादें आज भी हैं जिंदा संघर्ष और विरासत को लोग कर रहे याद…

सांसद जोबा माझी के आवासीय परिसर में शहीद देवेंद्र माझी को दी गई श्रद्धांजलि

चाईबासा: जल, जंगल और जमीन के आंदोलन के प्रणेता शहीद देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर बुधवार को उनके स्वजनों और समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवासीय परिसर में बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, उनके पुत्र एवं विधायक जगत माझी, उदय माझी और अर्जुन माझी सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पदाधिकारियों और समर्थकों ने शहीद देवेंद्र माझी को नमन किया। सभी ने समाधि स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, कालीपद सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भूकतु मार्डी, दिनेश जेना, कालिया जामुदा, बुधराम उरांव, पच्चू बेसरा, फैज अहमद, लालू उरांव, प्रदीप महतो, विश्वनाथ बाड़ा और किशोर दास समेत कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। परिवार की ओर से पुत्रवधू सहित अन्य स्वजनों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने आवासीय परिसर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद समर्थकों के साथ गोइलकेरा के लिए प्रस्थान किया। दोनों वहां आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।

शहीद देवेंद्र माझी को जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख आंदोलनकारी के रूप में याद किया जाता है। उनके बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्वजनों और समर्थकों ने उनके संघर्ष और योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top