Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त तमिलनाडु से ओडिशा तक बड़ा फेरबदल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल के तहत राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ओम प्रकाश माथुर को केरलम और झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।

किस राज्य में किसे मिली जिम्मेदारी?

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरलम भेजा गया है। वहीं, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अब तमिलनाडु के पूर्णकालिक राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी तरह झारखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है। सुधा यादव को कर्नाटक और मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव को प्राथमिकता

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वह बिहार और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं, ओम प्रकाश माथुर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद हैं।

सुधा यादव महेंद्रगढ़ से पूर्व लोकसभा सांसद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। दुष्यंत गौतम भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद हैं।

राष्ट्रपति की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top