Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर सीएम सम्राट चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना,

लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के योगदान और उनके विचारों को नमन किया गया।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top