Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने जताया गहरा शोक…

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

डॉ. प्रदीप वर्मा ने रूपी सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि उनके निधन से शोकाकुल परिवार और उनके शुभचिंतकों को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ हैं। डॉ. प्रदीप वर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक संदेश में डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मारांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से लगातार शोक संवेदनाएं सामने आ रही हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top