Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पीएम मोदी से बातचीत में भावुक हुए कैप्टन स्मित बोले मुसीबत में पढ़ता हूं हनुमान चालीसा…

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 2 अक्टूबर को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की। पीएम मोदी ने उनकी बहादुरी, सूझबूझ और धैर्य की सराहना करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने उस भयावह घटना को याद किया, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था।

‘मुसीबत में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं’

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के समय उन्हें कई चोटें लगी थीं, लेकिन उन्होंने खुद को कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और उस समय भी लगातार हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। स्मित ने प्रधानमंत्री से कहा कि उनसे बात करना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने पीएम मोदी को अपना बड़ा आदर्श बताया।

पीएम मोदी बोले- पूरे देश को आप पर गर्व

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी हिम्मत और सूझबूझ ने बड़ी संख्या में लोगों की जान बचाने में मदद की। पीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि पूरा देश उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है

घायल होने के बावजूद खोला कॉकपिट का दरवाजा

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित पर उनके सह-पायलट ने कथित तौर पर हमला किया। घटना में स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित रूप से उतारा गया।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top