Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर बिहार में श्रद्धांजलि राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण…

पटना,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में विभिन्न राजकीय समारोह आयोजित किए गए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

गांधी जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, पटना के शास्त्रीनगर पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

शास्त्री जयंती समारोह में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दोनों समारोहों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। गांधी जयंती के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गांधी जी की वेशभूषा में पहुंचे श्री सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top