Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जदयू विधानमंडल दल ने बढ़ाया हाथ सीएम राहत कोष में दिए सहयोग राशि…

पटना,

बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 17 लाख 19 हजार रुपये का सहयोग दिया गया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय और स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया।

यह चेक पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इस दौरान विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, विधानसभा में सचेतक सुधांशु शेखर, नचिकेता, विनय चौधरी सहित कई विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने वालों में विधायक राधाचरण साह, सोनम रानी, राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल, अतिरेक कुमार, इन्द्रदेव सिंह, हेमनारायण साह, राजकुमार राय, निरंजन कुमार मेहता, दुलालचंद गोस्वामी, बबलू कुमार और रामविलास कामत समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं। सभी की ओर से एक-एक माह के वेतन का योगदान दिया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई यह राशि आपदा और कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता के काम आएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधजी भी उपस्थित रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top