पटना,
बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹15 करोड़ का योगदान दिया है। बेल्ट्रान की ओर से ₹15 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास में सौंपा गया।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए बेल्ट्रान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा और कठिन परिस्थितियों के दौरान यह राशि जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी साबित होगी।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद में काम आएगी राशि
बिहार में हाल के दिनों में बाढ़ के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से जुटाई जा रही राशि का इस्तेमाल प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए किया जाएगा। बेल्ट्रान का यह योगदान राहत एवं पुनर्वास कार्यों में मददगार होगा।
ये अधिकारी रहे मौजूद
चेक सौंपे जाने के दौरान सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और बेल्ट्रान के प्रबंध निदेशक कौशल किशोर मौजूद रहे।