Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच करोड़ सीएम सम्राट चौधरी ने जताया आभार…

पटना,

बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹5 करोड़ का योगदान दिया है। बोर्ड की ओर से ₹5 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आपदा और कठिन परिस्थितियों के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी साबित होगी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा विशेष सचिव नीलेश रामचन्द्र देवड़े मौजूद रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top