पटना,
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘नेक संवाद’ सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण के लाइव प्रसारण में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। इनमें सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, श्रद्धेय अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी, जनगणना में जनभागीदारी, विरासत एवं संस्कृति का संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त युवा अभियान प्रमुख रहे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, आंवला आधारित रोजगार, महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए लगातार प्रेरित करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों से बिहार सहित पूरे देश को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।