Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पितृपक्ष मेला पर श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा पुनपुन और अनुग्रह नारायण घाट पर सत्रह ट्रेनों का होगा ठहराव…

पटना: पितृपक्ष मेला के दौरान गया और आसपास के धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर कुल 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों का दोनों स्थानों पर दो मिनट का ठहराव रहेगा।

रेलवे की इस व्यवस्था से पितृपक्ष मेला के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। पुनपुन घाट हाल्ट पर 12 और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 5 ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है।

पुनपुन घाट हाल्ट पर 12 ट्रेनों का ठहराव

रेलवे के अनुसार, पुनपुन घाट हाल्ट पर 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी का दो मिनट का ठहराव रहेगा। इसके अलावा 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस और 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस भी यहां रुकेंगी।

इसी तरह 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस और 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को भी पुनपुन घाट हाल्ट पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15137/15138 राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस और 63329/63330 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र मेमू भी यहां दो मिनट रुकेंगी।

इसके अलावा रेलवे ने 03254/03253 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल, 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल, 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू, 63391/63392 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर मेमू और 63393 पटना-गया मेमू को भी पुनपुन घाट हाल्ट पर अस्थायी ठहराव दिया है।

अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 5 ट्रेनें रुकेंगी

पितृपक्ष मेला के दौरान अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी पांच ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। यह अस्थायी हाल्ट अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित है।

यहां 63289/63290 गया-डेहरी आन सोन-गया मेमू पैसेंजर, 63291/63292 गया-डेहरी आन सोन-गया मेमू पैसेंजर और 63295/63296 गया-डेहरी आन सोन-गया मेमू पैसेंजर का ठहराव दिया गया है।

इसके साथ ही 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी और 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर भी अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर दो मिनट रुकेंगी।

25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक लागू रहेगी व्यवस्था

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन दोनों स्थानों पर ट्रेनों का यह अस्थायी ठहराव 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। पितृपक्ष मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने यह अतिरिक्त व्यवस्था की है। इससे श्रद्धालुओं को संबंधित घाटों तक पहुंचने में आसानी होगी और उन्हें लंबी दूरी तय करने की परेशानी से भी राहत मिल सकती है।

यात्रा से पहले ट्रेन का समय जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के निर्धारित समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें। श्रद्धालुओं को स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचने की सलाह भी दी गई है।

मेला अवधि में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त करने को कहा है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top