Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नेहरू कप हॉकी अंडर सत्रह बालक वर्ग में खूंटी सिमडेगा और बालिका वर्ग में सिमडेगा रांची के बीच फाइनल मुकाबला…

रांची: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले पूरे हो गए। इसके साथ ही दोनों वर्गों में फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। बालक वर्ग में खूंटी और सिमडेगा, जबकि बालिका वर्ग में सिमडेगा और रांची की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

मुकाबले मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू में खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-17 बालक वर्ग में खूंटी और सिमडेगा फाइनल में

अंडर-17 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खूंटी ने धनबाद को 7-0, लातेहार ने पश्चिमी सिंहभूम को 3-0, गुमला ने रांची को 3-0 और सिमडेगा ने सरायकेला को 6-0 से हराया।

सेमीफाइनल में खूंटी का सामना लातेहार से हुआ, जिसमें खूंटी ने 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सिमडेगा ने गुमला को 6-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। अब बालक वर्ग का खिताबी मुकाबला खूंटी और सिमडेगा के बीच खेला जाएगा।

बालिका वर्ग में रांची की रोमांचक जीत

अंडर-17 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सिमडेगा ने पश्चिमी सिंहभूम को 11-0, खूंटी ने लोहरदगा को 7-0, हजारीबाग ने सरायकेला को 7-0 और रांची ने जामताड़ा को 14-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहले सेमीफाइनल में सिमडेगा ने खूंटी को 4-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में रांची और हजारी

बाग के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें रांची ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। बालिका वर्ग के फाइनल में अब सिमडेगा और रांची के बीच मुकाबला होगा।

अंडर-15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

अंडर-15 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खूंटी ने लोहरदगा को 5-0, सिमडेगा ने सरायकेला को 4-0, गुमला ने रामगढ़ को 7-0 और हजारीबाग ने चतरा को 2-0 से हराया। इस वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 21 सितंबर को खेले जाएंगे।

खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना पर जोर

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक किरण कुमारी पासी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल में प्रदर्शन के साथ अनुशासन और खेल भावना का भी विशेष महत्व है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरने और अपनी प्रतिभा को निखारने की अपील की।

21 सितंबर को होगा प्रतियोगिता का समापन

राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का समापन 21 सितंबर को होगा। अंतिम दिन मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन अंडर-15 बालक वर्ग के विजेता का भी फैसला होगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top