Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बीजेपी मुख्यालय में आज नवीन मंथन नई टीम के साथ संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस…

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में शनिवार को संगठनात्मक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी मुख्यालय में आज तीन महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम के साथ यह पहली बड़ी बैठक है। ऐसे में संगठन की आगामी रणनीति, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल और पार्टी के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर मंथन होने की संभावना है।

नई टीम का होगा औपचारिक परिचय

पहली बैठक नितिन नवीन की नई टीम के सभी सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा। इसके साथ ही संगठन के कामकाज और आगामी प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा हो सकती है।

‘Modi@25’ अभियान पर भी चर्चा

बैठक में बीजेपी के देशव्यापी ‘Modi@25’ अभियान को लेकर भी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर पार्टी देशभर में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। बैठक में इन कार्यक्रमों के रोडमैप और संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

चुनावी तैयारियों पर भी नजर

बैठक को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति, राज्य इकाइयों और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव है।

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, कार्यक्रम प्रभारी विनोद तावड़े, राज्य अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और राज्य प्रभारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

वहीं, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनके शामिल होने को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top