Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कैबिनेट के फैसलों पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम का जताया आभार छात्र हित के निर्णयों को बताया अहम…

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कांग्रेस के मंत्री और विधायकगणों ने मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने 17 अगस्त को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए फैसलों को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार का यह फैसला विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। खास तौर पर TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित छात्रों और अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। नेताओं ने कहा कि इससे उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी।

युवाओं के हित को प्राथमिकता: कांग्रेस

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और युवाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सरकार की संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए छात्र हित में लिए गए फैसलों का स्वागत किया।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी।

विकास और छात्र कल्याण पर भी हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस मौके पर मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, भूषण बाड़ा और ममता देवी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top