Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गढ़वा में वज्रपात का कहर दो लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को हल्की बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव की है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

बकरी चराने गए थे तीनों

जानकारी के मुताबिक, बलीगढ़ गांव के तीन लोग घर से दूर चेरी पोखर के पास बकरी चराने गए थे। इसी दौरान शाम के वक्त हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तीनों को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

दो की मौत, एक का इलाज जारी

मृतकों की पहचान बलीगढ़ गांव निवासी आशिक खान (50) और राजू भुइयां (38) के रूप में हुई है। वहीं, वशी खान (55) वज्रपात की चपेट में आने से घायल हुए हैं। उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आशिक खान के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अस्पताल से घर ले गए।

थाना प्रभारी ने दी घटना की जानकारी

गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए थे। इनमें दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वज्रपात की इस घटना के बाद बलीगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top