Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कल से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार, 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। 12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में कुल पांच कार्यदिवस होंगे। सत्र के दौरान सरकार विधायी कार्यों के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट भी सदन में पेश करेगी। वहीं, विपक्ष भी कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर चुका है।

इस बार के मानसून सत्र में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद, नियोजन, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों के सदन में प्रमुखता से उठने की संभावना है। सत्ता और विपक्ष के बीच इन विषयों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सदन में पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर समय पर और पूरी तैयारी के साथ उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित हो सके।

मानसून सत्र का पहला दिन राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में पूरे राज्य की नजर विधानसभा की कार्यवाही पर रहेगी कि सरकार विपक्ष के सवालों का किस तरह जवाब देती है और जनहित के मुद्दों पर क्या रुख अपनाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top