Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में परीक्षा घोटालों पर बीजेपी का बड़ा हमला सीएम हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही कांग्रेस से सरकार से समर्थन वापस लेने की अपील की।

बाउरी ने आरोप लगाया कि राज्य में JPSC, JSSC CGL, जूनियर इंजीनियर और उत्पाद सिपाही भर्ती सहित कई परीक्षाओं में गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की जांच CBI से कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 22 जुलाई को JPSC घेराव के बाद सरकार ने CID जांच का आदेश दिया, कई गिरफ्तारियां हुईं और JPSC अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया। हालांकि, उनका आरोप है कि सरकार जांच को भटकाने की कोशिश कर रही है।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जिस तरह विपक्ष ने NEET मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी, उसी नैतिक आधार पर झारखंड के मुख्यमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा ने आंदोलन का भी ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के निर्देश पर आज सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि कल भाजपा युवा मोर्चा सभी जिलों में धरना देकर परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top