Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला पुलिस कार्रवाई की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच…

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक 2026 और छात्र आंदोलन को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

‘Gen-Z को धमका नहीं सकते’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “PM मोदी और अमित शाह, आप Gen-Z को चुप रहने के लिए धमका नहीं सकते। पहले उनकी हड्डियां तोड़ीं, अब FIR कर रहे हैं और उनके अकाउंट बंद कर रहे हैं। आप भारत का अतीत हैं, इसलिए भारत के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस बारे में सावधान रहें।”

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

इससे पहले राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र हाई-पावर्ड कमेटी से जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वीडियो शेयर कर लगाए आरोप

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का दावा किया गया है। वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और एक छात्र को सड़क पर गिराए जाने का दृश्य होने का दावा किया गया है।

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

गुरुवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने छात्र आंदोलन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई और अयोध्या राम मंदिर में दान राशि में कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। यह प्रदर्शन पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों की रोकथाम) अमेंडमेंट बिल, 2026 पर राज्यसभा में चर्चा और पारित होने से पहले हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top