रांची: JFWC परीक्षा के दौरान यात्रियों और अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने 18 से 20 जुलाई के बीच 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें रांची, दुमका, पटना, टाटानगर, हजारीबाग रोड और गढ़वा रोड के बीच चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेनों में अनारक्षित, मेमू और स्लीपर कोचों की व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।
इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
08619/08620 रांची–दुमका–रांची अनारक्षित परीक्षा स्पेशल
19 जुलाई: रांची से दुमका
20 जुलाई: दुमका से रांची
08103/08104 टाटानगर–हजारीबाग रोड–टाटानगर अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
19 जुलाई: टाटानगर से हजारीबाग रोड
20 जुलाई: हजारीबाग रोड से टाटानगर
08624/08623 रांची–पटना–रांची परीक्षा स्पेशल
19 जुलाई: रांची से पटना
20 जुलाई: पटना से रांची
इस ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 स्लीपर कोच शामिल हैं।
08604/08603 रांची–गढ़वा रोड–रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
18 जुलाई: रांची से गढ़वा रोड
19 जुलाई: गढ़वा रोड से रांची
08602/08601 रांची–गढ़वा रोड–रांची अनारक्षित मेमू परीक्षा स्पेशल
19 जुलाई: रांची से गढ़वा रोड
20 जुलाई: गढ़वा रोड से रांची
रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय, ठहराव और परिचालन संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।