Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विश्व कप में झारखंड की बेटियों का दम सलीमा टेटे के नेतृत्व में चार खिलाड़ी पहनेंगी टीम इंडिया की जर्सी…

रांची: झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर भारतीय हॉकी में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। 15 से 30 अगस्त 2026 तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में आयोजित होने वाले FIH महिला हॉकी विश्व कप के लिए घोषित 20 सदस्यीय भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सिमडेगा की स्टार मिडफील्डर सलीमा टेटे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

झारखंड के लिए यह ऐतिहासिक क्षण इसलिए भी खास है क्योंकि चयनित चार खिलाड़ियों में तीन खिलाड़ी अकेले सिमडेगा जिले से हैं। यह राज्य में हॉकी की मजबूत परंपरा और लगातार उभरती प्रतिभाओं का प्रमाण माना जा रहा है।

टीम इंडिया में झारखंड की चार बेटियां

सलीमा टेटे (सिमडेगा) – कप्तान एवं मिडफील्डर

निक्की प्रधान (खूंटी) – मिडफील्डर

ब्यूटी डुंगडुंग (सिमडेगा) – फॉरवर्ड

दीपिका सोरेंग (सिमडेगा) – मिडफील्डर

खिताब जीतकर विश्व कप में उतरेगा भारत

भारतीय महिला हॉकी टीम हाल ही में FIH नेशंस कप का खिताब जीतकर विश्व कप में उतर रही है। बेंगलुरु में प्रशिक्षण ले रही टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे विश्व कप में भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है।

पूल-D में भारत की चुनौती

विश्व कप में भारत को पूल-D में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से मुकाबला होगा।

झारखंड की चार खिलाड़ियों का एक साथ विश्व कप टीम में चयन और सलीमा टेटे का कप्तान बनना राज्य के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा और राज्य खेल विभाग ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि झारखंड की बेटियां विश्व मंच पर भारत का परचम लहराएंगी।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top